पलामू में भीषण आग से कई दुकानें जलकर खाक, गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी

Share

पलामू : झारखंड के Palamu जिले के हैदरनगर बस स्टैंड के समीप सोमवार तड़के भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना सुबह करीब 3:15 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गश्त कर रही पुलिस टीम ने आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई शुरू की। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक आशंका है कि बिजली के खंभे में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी।

आग की चपेट में आने से शमशीर टायर दुकान, छोटू बाइक गैरेज और सलाम ऑटो गैरेज पूरी तरह जल गए। हादसे में तीन ऑटो, तीन बाइक और करीब तीन लाख रुपये के टायर जलकर नष्ट हो गए।

आग बुझाने के दौरान एक दुकान में रखा एलपीजी सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, वहां मौजूद पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। सब इंस्पेक्टर Azam Ansari ने बताया कि घटना भोर करीब 3:12 बजे हुई थी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031