Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

लौकहा बाजार स्टेशन पर वाशिंग पिट निर्माण को मंजूरी, संजय झा बोले- मिथिला में रेल विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

Patna : JDU के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद Sanjay Jha ने मधुबनी और सीमावर्ती इलाकों के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मधुबनी जिले के लौकहा बाजार रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट, शंटिंग लाइन और अन्य आवश्यक रेल संरचनाओं के निर्माण के लिए रेलवे ने टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले 15 महीनों में निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। अनुमान है कि वर्ष 2027 के उत्तरार्द्ध तक यह परियोजना पूरी तरह तैयार हो जाएगी।

नेपाल सीमा के निकट स्थित लौकहा बाजार रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट बनने के बाद यहां से लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन संभव हो सकेगा। इसका सीधा लाभ मधुबनी, सुपौल, अररिया और आसपास के सीमावर्ती जिलों के लाखों यात्रियों को मिलेगा। अभी इस क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे बड़े स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता है। नई सुविधा शुरू होने से यात्रियों को समय और खर्च दोनों में राहत मिलेगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

संजय झा ने कहा कि उन्होंने 12 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw से मुलाकात कर उत्तर बिहार में रेल नेटवर्क विस्तार और यात्री सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विस्तृत ज्ञापन सौंपा था। उसी ज्ञापन में लौकहा बाजार स्टेशन पर वाशिंग पिट निर्माण की मांग भी शामिल थी।

उन्होंने इसे मिथिलावासियों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए रेल मंत्री का आभार जताया और कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र में रेल संपर्क, व्यापार और विकास को नई गति मिलेगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031