बिहार के दरभंगा में दिल दहला देने वाली वारदात, सनकी पति ने पत्नी और तीन बच्चों को मार डाला

Share

–घरेलू विवाद के बाद खूनी संघर्ष, आरोपित ने खुद को भी किया घायल

दरभंगा, 19 मई। बिहार के दरभंगा जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक ने कथित घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया।

यह घटना पतोर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी गांव की है, जहां इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, घायल बच्चे ने अस्पताल में तोड़ा दम

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एक बच्चे को गंभीर हालत में जीवित पाया। उसे तत्काल दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

इस घटना में कुल चार लोगों की जान चली गई।

पत्नी और बच्चों की पहचान हुई

मृतकों की पहचान फूल कुमारी दास (30) और उनके तीन बच्चों हृदय दास (7), संध्या दास (6) और सोन दास (5) के रूप में हुई है।

बताया गया है कि फूल कुमारी दास उत्तर दिनाजपुर जिले के दालखोला क्षेत्र की रहने वाली थीं।

मुर्गी फार्म में मजदूरी करता था परिवार

पुलिस के अनुसार आरोपित संदीप दास अपनी पत्नी और बच्चों के साथ चंदनपट्टी स्थित एक मुर्गी फार्म में मजदूरी करता था।

मृत बच्चों के मामा मंगू दास ने बताया कि मंगलवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया।

डंडा और रॉड से हमला करने का आरोप

परिजनों के अनुसार, आरोपित ने डंडा और लोहे की रॉड से पत्नी और बच्चों पर हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे बच्चे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

आरोपित अस्पताल में भर्ती, जांच जारी

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल आरोपित संदीप दास का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031