ट्रेन में पति से बोली- ‘वॉशरूम से आती हूं…’ फिर नहीं लौटी नई-नवेली दुल्हन

Share

DESK : समस्तीपुर जंक्शन पर एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता महिला चलती ट्रेन से रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई। घटना के बाद से न केवल पीड़ित परिवार बल्कि पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, मामला दरभंगा और समस्तीपुर के बीच का है जिसने स्थानीय लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार बेगूसराय जिले के तेघड़ा निवासी सुमित कुमार अपनी पत्नी आंचल कुमारी के साथ 28 जून को हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस से दरभंगा के लहेरियासराय जा रहे थे। यात्रा के दौरान समस्तीपुर स्टेशन के करीब पत्नी आंचल ने सुमित से कहा कि वह वॉशरूम जा रही है, लेकिन वह लौटकर नहीं आई। सुमित ने बताया कि काफी देर इंतजार के बाद जब पत्नी नहीं लौटी तो उन्होंने पूरी ट्रेन में खोजबीन शुरू की, उन्होंने बार-बार मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन फोन स्विच ऑफ बताता रहा।

घटना के तुरंत बाद सुमित ने अपने परिवार और ससुरालवालों को सूचना दी, सभी ने अपने-अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अंततः सुमित ने रेल थाना में शिकायत दर्ज करवाई है और पत्नी की तलाश की गुहार लगाई है। दुल्हन की मां प्रभा देवी ने भी बेटी की अचानक हुई इस गुमशुदगी पर गहरी चिंता जताई है उन्होंने बताया कि आंचल की शादी मई महीने में ही सुमित के साथ हुई थी और वह फिलहाल अपने ससुराल में ही रह रही थी, आंचल अपने बीमार पिता को देखने के लिए दरभंगा जा रही थी।

इस घटना ने कई सवालों को जन्म दिया है क्या आंचल किसी साजिश का शिकार हुई है? क्या वह अपनी मर्जी से कहीं चली गई है? या फिर किसी और वजह से यह पूरी घटना घटी? इन सभी सवालों के जवाब फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएंगे। दरभंगा जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलते ही जांच प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930