RIMS के एमबीबीएस छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Share

रांची, 16 मई। झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के एक एमबीबीएस छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृत छात्र की पहचान अक्षित कुजूर के रूप में हुई है।

हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र

पुलिस के अनुसार अक्षित कुजूर रिम्स में एमबीबीएस सेकंड ईयर का छात्र था और हॉस्टल नंबर-8 के एचआईजी ब्लॉक में रहता था।

शनिवार को उसने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलने पर अन्य छात्रों और हॉस्टल प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई की।

दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया

छात्रों और हॉस्टल कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अक्षित को फंदे से नीचे उतारा और गंभीर हालत में इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।

हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सिमडेगा का रहने वाला था छात्र

घटना की सूचना मिलने के बाद बरियातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बरियातू थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि छात्र झारखंड के सिमडेगा जिले का रहने वाला था। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

पुलिस के मुताबिक फिलहाल छात्र के कमरे की तलाशी नहीं ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल अक्षित के शव को रिम्स के मॉर्चरी में ही रखा गया है. परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031