पटना, 15 मई। राजधानी पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित मुसल्लेपुर हाट सब्जी मंडी में गुरुवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक मसाला कारोारी की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने वारदात को सिविल डिफेंस के ब्लैकआउट मॉक ड्रिल के दौरान अंजाम दिया।
अंधेरे का फायदा उठाकर की गई हत्या
पुलिस के अनुसार शहर में सिविल डिफेंस का ब्लैकआउट पूर्वाभ्यास चल रहा था। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए अपराधियों ने मसाला कारोारी को बेहद करीब से गोली मार दी।
अस्पताल में हुई मौत की पुष्टि
घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजन घायल कारोारी को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने देर रात उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की हुई पहचान
मृतक की पहचान टिकिया टोली निवासी नेपाली साव के 35 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार के रूप में हुई है। वह मुसल्लेपुर हाट में मसालों का कारोबार करते थे।
पुलिस और एफएसएल टीम ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस अधीक्षक (पटना पूर्वी) परिचय कुमार और पटना सिटी के अपर पुलिस अधीक्षक राजकिशोर सिंह मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण नमूने एकत्रित किए।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि कारोारी को काफी नजदीक से गोली मारी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।






