झारखंड समेत 19 राज्यों में मतदाता सूची का SIR शुरू, घर-घर पहुंचेंगे BLO

Share

रांची: Election Commission of India ने देश की मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए झारखंड सहित 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) चरण-3 शुरू करने का निर्देश दिया है। इस अभियान का उद्देश्य जनगणना कार्यों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सटीक मतदाता सूची तैयार करना है।

झारखंड में विशेष तैयारी

Jharkhand में इस पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। राज्य में तैयारी, प्रशिक्षण और प्रिंटिंग का कार्य 5 अगस्त से 14 अगस्त तक चलेगा। वहीं बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य 16 अगस्त तक पूरा किया जाएगा।

मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद 5 अगस्त से 3 अक्टूबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। सभी संशोधनों के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 20 अक्टूबर को किया जाएगा।

Screenshot

3.94 लाख BLO और 3.42 लाख BLA रहेंगे सक्रिय

निर्वाचन आयोग के अनुसार इस अभियान में देशभर के लगभग 3.94 लाख बूथ लेवल अधिकारी (BLO) और 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। यह विशेष अभियान करीब 36.73 करोड़ मतदाताओं को कवर करेगा।

राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर अपने बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने की अपील की है। आयोग का मानना है कि इससे मतदाता सूची में दोहरे नाम हटाने और नए पात्र मतदाताओं, विशेषकर 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि वाले युवाओं को जोड़ने में मदद मिलेगी।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि इस बार पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियां जनगणना के ‘हाउस लिस्टिंग’ कार्यों को ध्यान में रखकर तय की गई हैं, ताकि फील्ड मशीनरी का प्रभावी उपयोग हो सके। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर यह अभियान अब लगभग पूरे देश को कवर करेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930