आरा में एमएलसी उपचुनाव के दौरान हंगामा, मजिस्ट्रेट से भिड़े राजद समर्थक

Share

–मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी, प्रशासन ने संभाली स्थिति

आरा। आरा में भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। चुनाव मैदान में एनडीए और महागठबंधन समेत कुल छह प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इसी दौरान आरा सदर प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर मतदान के समय अचानक हंगामे की स्थिति बन गई।

राजद प्रत्याशी ने लगाया पक्षपात का आरोप

राजद प्रत्याशी सोनू राय ने मजिस्ट्रेट पर एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पक्ष में काम कर रहा है।

इसके बाद राजद समर्थकों और मजिस्ट्रेट के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

पहचान पत्र को लेकर बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार पहचान पत्र दिखाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि राजद के एक समर्थक ने मजिस्ट्रेट शिश भूषण तिवारी का कॉलर पकड़ लिया और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। घटना के बाद मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान मजिस्ट्रेट ने आई-कार्ड नहीं पहना था, जिसके कारण विवाद और बढ़ गया।

पुलिस ने संभाली स्थिति

मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को दोबारा सामान्य कराते हुए जारी रखा।

एनडीए और राजद के बीच सीधा मुकाबला

इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद और राजद उम्मीदवार सोनू राय के बीच माना जा रहा है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी 14 मतदान केंद्रों पर 14 जोनल दंडाधिकारी और चार सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर अतिरिक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बलों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

मतगणना 14 मई को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930