Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर: पहले पत्नी की हत्या, फिर बेटे और गर्भवती बेटी को उतारा मौत के घाट, अब खुद मांग रहा फांसी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एग्रिको में हुए ट्रिपल मर्डर केस ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारी रवींद्र सिंह ने अपनी पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद पुलिस से मौत की सजा देने की मांग कर रहा है। पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

रसोई में पत्नी पर किया पहला हमला

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे उसने सबसे पहले अपनी पत्नी सरिता सिंह की हत्या की। उस समय सरिता रसोई में नाश्ता बना रही थीं। बाद में जैसे ही वह बेसिन के पास बर्तन धोने पहुंचीं, आरोपी पीछे से टांगी लेकर आया और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लगातार वार से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस के अनुसार घर के सभी कमरे बंद थे और एयर कंडीशनर चल रहा था, इसलिए चीख-पुकार बाहर तक नहीं पहुंच सकी।

सोते बेटे पर टांगी और हथौड़े से हमला

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी अपने बेटे रवि कुमार सिंह के कमरे में पहुंचा। रवि उस समय गहरी नींद में था। आरोपी ने उस पर टांगी से कई वार किए। हमले के दौरान टांगी टूट गई तो उसने हथौड़ा उठाकर बेटे के सिर पर लगातार प्रहार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गर्भवती बेटी को भी नहीं बख्शा

इसके बाद आरोपी अपनी गर्भवती बेटी सुप्रिया सिंह के कमरे में पहुंचा। पुलिस के मुताबिक उसने सुप्रिया पर भी हथौड़े से कई वार किए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने तीनों शवों पर दोबारा हमला किया ताकि कोई जीवित न बच सके।

खुदकुशी की भी कोशिश

तीनों हत्याओं के बाद आरोपी ने आत्महत्या का प्रयास भी किया। उसने घर में गैस चूल्हा खोलकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन पर्दे में आग लगते ही घबरा गया। इसके बाद उसने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के भीतर खून से लथपथ शव पड़े थे और दीवारों पर खून के निशान मिले।

पड़ोसी भी रह गए हैरान

पड़ोसियों ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले सरिता सिंह सामान्य तरीके से घर के बाहर दिखी थीं और आसपास के लोगों से मुस्कुराकर बात भी की थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर बाद घर के अंदर इतना भयावह हत्याकांड हो जाएगा।

आरोपी बार-बार मांग रहा मौत की सजा

पुलिस हिरासत में आरोपी लगातार खुद को दोषी बता रहा है। उसने अधिकारियों से कहा कि उसने बहुत बड़ा अपराध किया है और उसे फांसी दे दी जानी चाहिए। वह बार-बार कह रहा है कि अब वह समाज में किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं बचा है।

पुलिस जांच जारी

सिदगोड़ा थाना पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल टांगी और हथौड़ा बरामद कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31