शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 768 अंक टूटा

Share

–पश्चिम एशिया तनाव और कच्चे तेल की कीमतों से बाजार पर दबाव

नई दिल्ली। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण बाजार में भारी दबाव देखने को मिला।

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 768.84 अंक यानी 1.01 फीसदी टूटकर 75,246.44 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 210.05 अंक यानी 0.88 फीसदी गिरकर 23,605.80 के स्तर पर पहुंच गया।

विदेशी फंड निकासी से निवेशकों की चिंता बढ़ी

विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा शांति वार्ता पर अनिश्चितता ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। विदेशी फंड्स की लगातार निकासी से बाजार का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है।

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण भारतीय मुद्रा पर भी दबाव बढ़ा है। शुरुआती कारोबार में रुपया 35 पैसे टूटकर डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 95.63 पर पहुंच गया।

सोमवार को भी बाजार में रही थी भारी गिरावट

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सोमवार को भी शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 1,313 अंक टूटकर 76,015 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 360 अंक गिरकर 23,815 के स्तर पर पहुंच गया था।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930