Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई होगी: मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: पटना में सोमवार को खान एवं भूतत्व विभाग का कार्यभार संभालने के बाद मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि वैध तरीके से कार्य करने वाले लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार पारदर्शिता के साथ काम करती है और विभाग में जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि जल्द ही विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जाएगी, जिसमें राज्यभर में वैध और अवैध खनन गतिविधियों की पहचान की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई अभियान शुरू किया जाएगा।

बंद पहाड़ों की कटाई और खनन से जुड़े सवालों पर मंत्री ने कहा कि किसी भी निर्णय से पहले भू-वैज्ञानिकों से परामर्श लिया जाएगा, ताकि पर्यावरण और नियमों को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाए जा सकें।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कार्यभार ग्रहण करने के दौरान विभागीय अधिकारियों ने मंत्री का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। सरकार के इस रुख को राज्य में अवैध खनन और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31