हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, दनुआ घाटी में 10 वाहन आपस में टकराए

Share

हज़ारीबाग : हज़ारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दनुआ घाटी में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घाटी के ढलान पर अनियंत्रित होकर करीब 10 वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। हादसे में कई ट्रक, कंटेनर और चारपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद घाटी में वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद सड़क पर फैले मलबे और क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण घंटों तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य करने का प्रयास किया।

प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और घाटी के मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031