Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बंगाल में भाजपा सरकार का नेतृत्व करेंगे शुभेंदु अधिकारी, अमित शाह की मौजूदगी में चुने गए विधायक दल के नेता

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

कोलकाता, 08 मई । शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। शुक्रवार को आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगी।

बैठक में अमित शाह मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे, जबकि मोहन चरण माझी सहायक पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल हुए। नई सरकार का शपथ ग्रहण शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित होगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में हुई बैठक

विश्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बैठक में भाजपा के विजयी 207 विधायक शामिल हुए। बैठक के दौरान शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया और उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया।

सूत्रों के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार को ही लोकभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

लंबे समय से चल रही थी चर्चा

पश्चिम बंगाल की राजनीति में पिछले कई दिनों से शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज थी। विधानसभा चुनाव में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इस पद का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था।

ममता बनर्जी को दी चुनौती

ममता बनर्जी को 2021 में नंदीग्राम में हराने के बाद इस बार शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में भी उन्हें चुनौती दी और जीत दर्ज की। नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों पर मिली सफलता ने उनकी दावेदारी को और मजबूत कर दिया था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शपथ ग्रहण पर टिकी निगाहें

अब सभी की नजरें शनिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं, जहां नए मंत्रिमंडल की तस्वीर भी साफ होने की संभावना है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31