Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

दिल्ली में जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अभियान, छह एलईडी वैन रवाना

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली, 07 मई । मृत्युंजय कुमार नारायण ने जनगणना 2027 के पहले चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ अभियान के तहत दिल्ली में जागरूकता अभियान को तेज करते हुए छह एलईडी मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

लोगों को दी जाएगी जनगणना की जानकारी

गृह मंत्रालय के अनुसार, ये वैन दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों को जनगणना में भागीदारी, स्व-गणना सुविधा और जनगणना कर्मचारियों के सहयोग के महत्व के बारे में जागरूक करेंगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

दिल्ली में चल रही है स्व-गणना प्रक्रिया

मंत्रालय ने बताया कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद और दिल्ली छावनी बोर्ड क्षेत्रों में स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं दिल्ली नगर निगम क्षेत्रों में एक मई से स्व-गणना शुरू होकर 15 मई तक चलेगी।

इसके बाद 16 मई से 14 जून तक कर्मचारी घर-घर जाकर मकानों की गणना करेंगे। जिन लोगों ने स्व-गणना कर ली है, उनसे अपनी स्व-गणना आईडी सुरक्षित रखने को कहा गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

92 लाख परिवारों ने की स्व-गणना

मंत्रालय के अनुसार, जनगणना 2027 में पहली बार शुरू की गई स्व-गणना सुविधा को लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। अब तक 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में करीब 92 लाख परिवार स्वयं गणना पूरी कर चुके हैं।

कई राज्यों में जारी अभियान

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में भी गुरुवार से मकान सूचीकरण अभियान शुरू हो गया है। इसके अलावा झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब और तेलंगाना समेत कई राज्यों में स्व-गणना प्रक्रिया जारी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जानकारी पूरी तरह रहेगी गोपनीय

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान जुटाई गई सभी जानकारियां जनगणना अधिनियम 1948 के तहत पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी और उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय व विकास योजनाओं के लिए किया जाएगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031