Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हमीरपुर नाव हादसे में छह की मौत, पांच बच्चे भी शामिल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

हमीरपुर, 07 मई। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। मृतकों में पांच बच्चे और एक महिला शामिल हैं। गुरुवार शाम राहत एवं बचाव टीम ने लापता छठवें बच्चे का शव भी बरामद कर लिया।

तरबूज खाने नदी पार कर रहे थे लोग

जानकारी के अनुसार, कुरारा थाना क्षेत्र के कुतुबपुर मजरा भौली गांव में शादी समारोह में शामिल कुछ लोग नाव से नदी पार कर तरबूज खाने जा रहे थे। इसी दौरान बीच नदी में नाव असंतुलित होकर पलट गई। नाव पर कुल नौ लोग सवार थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राहत-बचाव अभियान जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त अभियान में तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

इन लोगों की हुई मौत

हादसे में बृजरानी (35), अर्चना (14), रानी (9), आकांक्षा (9), लव्यांश (5) और गौरे उर्फ आदित्य (12) की मौत हो गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

मंत्री और जनप्रतिनिधि पहुंचे

घटनास्थल पर जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और स्थानीय विधायक मनोज प्रजापति पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव सहायता और मुआवजे का भरोसा दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पूरे इलाके में शोक

हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। प्रशासन ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31