Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

BIG BREAKING : बिहार को मिली बड़ी सुरक्षा सौगात, किशनगंज में बनेगा CISF का RTC सेंटर

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना/किशनगंज : बिहार को सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। किशनगंज जिले के पोठिया अंचल में CISF का अत्याधुनिक RTC (Recruit Training Centre) स्थापित किया जाएगा। इसके लिए करीब 110 एकड़ जमीन को मंजूरी दे दी गई है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस केंद्र के बनने से बिहार की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। यहां एक हजार से अधिक CISF जवानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सीमांचल क्षेत्र में इस परियोजना से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय युवाओं को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

सरकार के अनुसार, RTC सेंटर बनने के बाद किशनगंज राष्ट्रीय सुरक्षा ढांचे में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरेगा। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में सुरक्षा अवसंरचना को लगातार मजबूत किया जा रहा है और आने वाले समय में राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930