रांची में बदला मौसम, तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से लोगों को मिली राहत

Share

रांची, 30 अप्रैल — राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा के साथ मध्यम दर्जे की झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम काफी सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

राज्यभर में अच्छी बारिश दर्ज
पिछले 24 घंटों के दौरान रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक 85.2 मिलीमीटर बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में दर्ज की गई। इसके अलावा चाईबासा में 71.3 मिमी, गुड़ाबांधा में 57.4 मिमी, मैथन डीवीसी में 45.2 मिमी, जामताड़ा में 44.6 मिमी, खूंटी में 40.5 मिमी, चक्रधरपुर में 37.2 मिमी, गोविंदपुर में 34.4 मिमी और बोकारो थर्मल में 32.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
वहीं रांची में 9.7 मिमी और जमशेदपुर में 13 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

तापमान में उतार-चढ़ाव
इस दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान डाल्टनगंज में 42.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज हुआ।

प्रमुख शहरों का तापमान
गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा। जमशेदपुर में अधिकतम 37.5 और न्यूनतम 21.8 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 42.7 और न्यूनतम 22.7 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 41.5 और न्यूनतम 19.5 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 42.5 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गर्मी से मिली राहत
अचानक बदले मौसम और बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930