धनबाद | कुख्यात प्रिंस खान गैंग के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए पुलिस ने उसके करीबी सहयोगी सैफी उर्फ मेजर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से देर रात पकड़कर धनबाद लाया गया।
गिरफ्तारी के बाद बुधवार को उसे सीजेएम अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को 2 मई तक के लिए रिमांड मिल गया है। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, मेजर को किसी गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस पूछताछ में गैंग से जुड़े कई अहम राज खुल सकते हैं, जिससे प्रिंस खान गैंग के नेटवर्क और गतिविधियों का खुलासा होगा।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सैफी उर्फ मेजर की गिरफ्तारी गैंग के खिलाफ चल रही कार्रवाई में एक बड़ी सफलता है और इससे आगे की जांच में तेजी आएगी।
Post Views: 286






