मोतिहारी में ATM काटकर लाखों की चोरी, रात्रि गश्ती में तैनात पुलिसकर्मी सस्पेंड, डीएसपी के नेतृत्व में SIT गठित

Share

पूर्वी चंपारण। जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर के रघुनाथपुर इलाके में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम को काटकर लाखों रुपये की चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

रात्रि गश्ती टीम निलंबित

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने रात्रि गश्ती में तैनात पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

SIT का गठन

घटना की जांच के लिए डीएसपी सदर वन दिलीप कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है, जो मामले की गहराई से जांच कर रही है।

अलार्म सिस्टम था खराब

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एटीएम का अलार्म सिस्टम खराब था, जिसके कारण पुलिस को समय पर सूचना नहीं मिल सकी।

आरोपियों की तलाश जारी

फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930