सुल्तानगंज नगर परिषद के ईओ का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार, सम्राट चौधरी ने ₹25 लाख मुआवजे की घोषणा

Share

पटना, 29 अप्रैल। बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद के दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस संबंध में सम्राट चौधरी ने घोषणा की है।

परिवार को 25 लाख की सहायता

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत अधिकारी के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि कृष्ण भूषण कुमार ने कर्तव्यनिष्ठा और साहस का परिचय दिया।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सरकार ने निर्णय लिया है कि दिवंगत अधिकारी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य देने की प्रार्थना की।

गोली मारकर की गई थी हत्या

उल्लेखनीय है कि मंगलवार शाम सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में अपराधियों ने कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930