Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पहले चरण का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, राघोपुर दियारा को पटना से मिला सालभर का सड़क संपर्क

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री ने आज कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पहले चरण का भव्य लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पटना से राघोपुर दियारा तक बनी संपर्कता का फीता काटकर उद्घाटन किया और शिलापट्ट का अनावरण किया, इसके उपरांत उन्होंने राघोपुर तक पुल का निरीक्षण किया। राघोपुर पहुंचने पर भारी जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट और ‘मुख्यमंत्री जिंदाबाद’ के नारों से उनका स्वागत किया, ग्रामीणों ने पुल निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए उनके विकास कार्यों की जमकर सराहना की।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के अंतर्गत पटना से राघोपुर की संपर्कता आज साकार हो गई है। इस सपने को साकार करने के लिए हम लगातार प्रयासरत रहे, निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की गई और अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अब यह सपना हकीकत बन चुका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस परियोजना के शेष कार्यों को तेजी से पूरा करें ताकि आम जनता को जल्द ही संपूर्ण सुविधा मिल सके।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जनता को मिलेंगे कई फायदे

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पुल से राघोपुर दियारा के लोगों को राजधानी पटना से साल भर सड़क मार्ग से संपर्क मिलेगा। इससे क्षेत्र में कृषि, उद्योग और अन्य व्यवसायों का तेजी से विकास होगा, आपात चिकित्सा में भी मरीजों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। महात्मा गांधी सेतु पर यातायात का भार घटेगा और उत्तर व दक्षिण बिहार के बीच संपर्क का नया वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब पटना शहर में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी क्योंकि उत्तर बिहार जाने वाले वाहन सीधे इस पुल के जरिए आवागमन कर सकेंगे, पटना के पूर्वी इलाकों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने दीदारगंज में कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल को जेपी गंगा पथ से जोड़ने वाले निर्माणाधीन लिंक रोड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जेपी गंगापथ को दीदारगंज तक पूरा कर लिया गया है और अब इस लिंक पथ के शेष कार्य को एक महीने में पूर्ण किया जाए।

परियोजना का विवरण:

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कुल लंबाई: 19.76 किमी (पुल – 9.76 किमी, पहुंच पथ – 10 किमी)

लागत: ₹4,988 करोड़

प्रथम चरण: कच्ची दरगाह, पटना से राघोपुर (4.57 किमी) – कार्य पूर्ण

द्वितीय चरण: हाजीपुर-महनार पथ से चकसिकंदर तक – निर्माणाधीन

तृतीय चरण: राघोपुर से हाजीपुर-महनार पथ तक – निर्माणाधीन

अब तक की प्रगति: 85%

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन समेत कई मंत्री, विधायक, पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, पटना और वैशाली के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031