Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

थैलेसीमिया मरीजों के लिए बड़ी राहत राज्य सरकार कराएगी 350 बोनमैरो ट्रांसप्लांट

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

PATNA : थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है, बिहार सरकार ने राज्य के 350 थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए बोनमैरो ट्रांसप्लांट की घोषणा की है। इस महत्त्वपूर्ण पहल की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान सीएमसी वेल्लोर के साथ राज्य सरकार का एमओयू (समझौता ज्ञापन) किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ट्रांसप्लांट प्रक्रिया के तहत एचएलए (ह्यूमन ल्यूकोसाइट एंटीजन) मैचिंग के लिए विशेष स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किए जाएंगे। ये कैंप 5 जुलाई 2025 को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) और 4 जुलाई 2025 को श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH), मुजफ्फरपुर में लगाए जाएंगे। PMCH में 150 मरीजों और SKMCH में 200 मरीजों की एचएलए स्क्रीनिंग की जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने बताया कि इन शिविरों में थैलेसीमिया मरीजों के साथ-साथ उनके सिब्लिंग्स (भाई/बहन) का भी एचएलए सैंपल लिया जाएगा ताकि बोनमैरो ट्रांसप्लांट के लिए सही मेल सुनिश्चित किया जा सके। इस प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी मरीजों को थैलेसीमिया संबंधी चिकित्सकीय दस्तावेज, सिब्लिंग्स सहित माता-पिता का आधार कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। मंगल पांडेय ने कहा थैलेसीमिया एक गंभीर आनुवंशिक रक्त विकार है जो शरीर में हीमोग्लोबिन के निर्माण को प्रभावित करता है। राज्य सरकार इस बीमारी के प्रभावी इलाज को लेकर प्रतिबद्ध है, बोनमैरो ट्रांसप्लांट जैसे उपचार को सुलभ बनाकर हम मरीजों को नया जीवन देने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31