सीसीएल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक, उत्कृष्ट कार्यालय सम्मानित

Share

रांची : Central Coalfields Limited (सीसीएल) मुख्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने की।

बैठक में महाप्रबंधक (राजभाषा) अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, महाप्रबंधक, राजभाषा नोडल अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रारंभ में अशोक कुमार ने सभी का स्वागत किया, जबकि उप-प्रबंधक (राजभाषा) दिविक दिवेश ने तिमाही प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए हिंदी के प्रयोग और कार्यान्वयन की समीक्षा की।

अपने संबोधन में हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि राजभाषा हिंदी का प्रभावी उपयोग संगठन की कार्यसंस्कृति को अधिक सरल, समावेशी और जनोन्मुख बनाता है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे ई-ऑफिस, नोटशीट और पत्राचार में हिंदी के प्रयोग को बढ़ाएं।

पुस्तकों का लोकार्पण
इस अवसर पर सीसीएल धोरी क्षेत्र की स्टाफ अधिकारी माला कुमारी द्वारा रचित पुस्तकों ‘स्त्री: संघर्ष से सिंहासन तक’ और ‘बालगीत: गीतमाला’ का लोकार्पण किया गया। निदेशक (मानव संसाधन) ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे राजभाषा और सृजनात्मकता को बढ़ावा देने वाला कदम बताया।

उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान
बैठक में राजभाषा के बेहतर कार्यान्वयन के लिए बरका-सयाल क्षेत्र, केंद्रीय चिकित्सालय रामगढ़, गांधी नगर चिकित्सालय, आईईडी, भूगर्भ, सिविल, कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध, कंपनी सचिवालय, मानव संसाधन एवं कल्याण, सामान्य प्रशासन, नगर प्रशासन और श्रमशक्ति विभाग को सम्मानित किया गया।

बैठक का समापन संगठन में हिंदी के उपयोग को और अधिक मजबूत करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930