Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मंत्री इरफान अंसारी के सामने भीड़ ने पत्रकारों पर किया हमला, हजारीबाग में मची अफरा-तफरी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

हजारीबाग, 28 अप्रैल । झारखंड के हजारीबाग सदर अस्पताल में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भीड़ ने पत्रकारों पर हमला कर दिया। यह घटना राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की मौजूदगी में हुई।

सवाल पूछते ही भड़की भीड़

मंत्री पौता गांव में जंगल से एक युवक और दो युवतियों के शव मिलने की घटना के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान पत्रकारों ने चतरा से जुड़े एक मामले पर सवाल किया, जिसके बाद मौके पर मौजूद कुछ लोग उग्र हो गए और पत्रकारों पर हमला कर दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

दो पत्रकार घायल

इस हमले में दो पत्रकार घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। घटना के बाद पत्रकारों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

मंत्री का बयान

घटना पर मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि इस हमले में उनके समर्थक शामिल नहीं थे। उनके मुताबिक, कुछ सवालों से नाराज होकर मृतक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने उनके निर्देश पर तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।

जांच के लिए विशेष टीम गठित

मंत्री ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस संबंध में उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की गई, जिसमें जिले के कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930