राहुल गांधी का हमला—गाजीपुर दुष्कर्म और हत्या कांड में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और उच्चस्तरीय जांच की मांग

Share

–गाजीपुर घटना पर कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, पीड़ित परिवार की सुरक्षा की भी मांग

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने गाजीपुर में महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, पीड़ित परिवार को सुरक्षा और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

घटनाओं को बताया पैटर्न
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हाथरस, कठुआ, उन्नाव और अब गाजीपुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए इसे एक पैटर्न बताया। उन्होंने कहा कि हर बार पीड़िता दलित, पिछड़े, आदिवासी या गरीब वर्ग से होती है और अपराधियों को संरक्षण मिलता है।

सरकार पर साधा निशाना
उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता हर बार चुप रहती है और जिनसे बोलने की उम्मीद होती है, वे भी मौन रहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि जिस देश में माता-पिता को अपनी बेटी की एफआईआर दर्ज कराने के लिए संघर्ष करना पड़े, उस सरकार को सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।

मणिपुर का भी किया उल्लेख
राहुल गांधी ने मणिपुर की घटना का भी जिक्र करते हुए कहा कि देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं हैं, जिन पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930