पटना : बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary आज पूरे दिन व्यस्त रहेंगे और कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय में इको टूरिज्म को लेकर अहम समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें राज्य में पर्यटन विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
दोपहर 2:10 बजे सीएम सचिवालय से Jay Prakash Narayan International Airport के लिए रवाना होंगे और 2:20 बजे सीतामढ़ी के पुनौराधाम के लिए उड़ान भरेंगे।
करीब 3:00 बजे पुनौराधाम पहुंचकर मुख्यमंत्री पूजा-अर्चना करेंगे और मंदिर निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे सीतामढ़ी महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम 4:10 बजे कार्यक्रम स्थल से श्रीराम जानकी मठ, राघोपुर बखरी के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां 4:15 बजे शिलापूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके बाद 4:35 बजे हेलीपैड के लिए रवाना होकर 4:40 बजे पटना के लिए उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री का शाम 5:30 बजे पटना स्थित आवास पर आगमन निर्धारित है।
आज का यह दौरा धार्मिक, सांस्कृतिक और विकास से जुड़े कार्यक्रमों का अहम मिश्रण माना जा रहा है।





