पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, जून से शुरू होगा मतदाता सूची अपडेट

Share

पटना :पंचयात चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जून महीने से मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस बार 17 वर्ष से अधिक उम्र के लोग भी आवेदन कर सकेंगे, हालांकि मतदान का अधिकार 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही मिलेगा।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद लोगों को दावा और आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की जाएगी।

युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। गांव स्तर पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर सूची का सत्यापन और अपडेट करेंगे। साथ ही डिजिटल माध्यम से नाम जोड़ने, सुधार करने और हटाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

कई जिलों में सत्यापन कार्य तेजी से चलाया जाएगा, ताकि चुनाव से पहले त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरा करने की तैयारी की जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930