निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की नई फिल्म गवर्नर: द साइलेंट सेवियर का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। मनोज बाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर सामने आए इस पोस्टर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।
पोस्टर में दिखा रहस्यमयी अंदाज
पोस्टर में मनोज बाजपेयी पीछे से नजर आ रहे हैं, हाथ में सूटकेस लिए एक कॉरिडोर में चलते हुए। साथ में दी गई टैगलाइन — “अगर मैं फेल हुआ… तो इंडिया फेल हो जाएगा” — फिल्म के गंभीर और सस्पेंस से भरे कथानक की ओर इशारा करती है।
दूसरे पोस्टर ने बढ़ाई जिज्ञासा
फिल्म के दूसरे पोस्टर में एक हरी कुर्सी को दिखाया गया है, जिस पर लिखा है — “इंडिया दिवालिया होने की कगार पर है” और “यह सिर्फ कुर्सी नहीं… जिम्मेदारी है।” इससे साफ है कि फिल्म एक हाई-वोल्टेज लीगल और पॉलिटिकल ड्रामा होगी।
दमदार टीम के साथ बन रही फिल्म
इस फिल्म का निर्देशन चिन्मय मांडलेकर कर रहे हैं। संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं।
पहली बार साथ आएंगे शाह और बाजपेयी
यह पहला मौका है जब विपुल अमृतलाल शाह और मनोज बाजपेयी किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
अब दर्शकों को फिल्म के टीज़र और रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार है।






