विधायक जयराम महतो का बड़ा खुलासा, एसपी से गोपनीय बातचीत को किया सार्वजनिक

Share

PALAMU : डुमरी के विधायक जयराम महतो ने बोकारो में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर बोकारो एसपी के साथ हुई गोपनीय बातचीत का पर्दाफाश किया है। जेएलकेएम के कार्यक्रम में भाग लेने आए विधायक ने पलामू परिसदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बातचीत की जानकारी मीडिया के साथ साझा की।

विधायक जयराम महतो ने बताया कि बोकारो गोलीकांड के तुरंत बाद उन्होंने तत्कालीन एसपी से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि एसपी ने इस दौरान स्वीकार किया था कि पुलिस और प्रशासन को सरकार का पक्ष रखना पड़ता है, लेकिन उन्होंने साफ कहा था कि ‘बड़ा बाबू’ (वरिष्ठ अधिकारी) को मौके पर जाकर स्थिति संभालनी चाहिए थी और डरपोक नहीं होना चाहिए था। विधायक के अनुसार एसपी भी उनकी उम्र के करीब हैं, सिर्फ दो साल बड़े।

जयराम महतो ने कहा कि एसपी ने बातचीत में यह भी बताया कि मीडिया में कही गई बातों को ज्यादा गंभीरता से न लिया जाए क्योंकि पुलिस प्रशासन के ऊपर भी कई बाध्यताएं होती हैं। हालांकि मीडिया के सामने एसपी की बातें कुछ और थीं। विधायक ने बोकारो क्षेत्र में खनन के अवैध धंधे पर भी चिंता जताई, उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी खनन सामग्री जैसे बालू और कोयला की गाड़ियों को नियंत्रित करते हैं जैसे वे बैलगाड़ी चला रहे हों। विधायक ने राज्य सरकार से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं जयराम महतो ने कहा की मैं एक विधायक होने के नाते इस अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठा रहा हूं, लेकिन यह जरूरी है कि राज्य सरकार भी इस पर ध्यान दे और कार्रवाई करे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930