अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज भवन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

Share

RANCHI : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजभवन परिसर स्थित बिरसा मंडप में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में राजभवन परिवार के सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों के आमंत्रित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

राज्यपाल ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की ओर से विश्व को दिया गया एक अमूल्य उपहार है, जो न केवल शारीरिक व्यायाम है बल्कि शरीर, मन और आत्मा के सामंजस्य का विज्ञान है। उन्होंने कहा कि योग जीवन को संतुलित करने की कला है और इसके नियमित अभ्यास से हम स्वस्थ, शांत और ऊर्जावान जीवन की दिशा में अग्रसर हो सकते हैं।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है। इसी के परिणामस्वरूप संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में मान्यता दी, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है।

उन्होंने कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि योग बच्चों और युवाओं के लिए केवल स्वास्थ्य लाभ का नहीं, बल्कि एकाग्रता, आत्मबल और अनुशासन का भी माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने की अपील करते हुए कहा कि वे समाज में योग के प्रचार-प्रसार हेतु दूसरों को भी प्रेरित करें।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930