धूमधाम से मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, मंत्री इरफान अंसारी ने भी किया योगाभ्यास

Share

RANCHI : 21 जून को बिरसा मुंडा फन पार्क, जेल मोड़ में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस विशेष कार्यक्रम में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और विधायक सीपी सिंह ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अंसारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा मंत्री बनने से पहले मुझे लगता था कि कुछ पार्टियां योग को हाईजैक कर रही हैं, लेकिन अब मैं योग के महत्व को समझ चुका हूँ यह राजनीति से ऊपर है और सबके लिए लाभकारी है।

कार्यक्रम में अधिकारियों जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने एक साथ योग कर “करो योग, रहो निरोग” का संदेश दिया। आयोजन का उद्देश्य योग के लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करना और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा देना था।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930