Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पलामू में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने लूना में मारी टक्कर, तीन किशोरों की मौत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पलामू। जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत गहर पथरा मोड़ के समीप गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (जेएच 03पी 0019) ने लूना में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीनों की इलाज के दौरान मौत

घायलों को तत्काल मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) लाया गया, जहां 11 वर्षीय फरोज अंसारी उर्फ बुटन और 15 वर्षीय तोहिद अंसारी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं 13 वर्षीय इब्राहिज अंसारी को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बाजार से लौट रहे थे तीनों

जानकारी के अनुसार, पाटन थाना क्षेत्र के सोले गांव निवासी तीनों किशोर एक ही लूना पर सवार होकर बाजार गए थे और लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे लूना सवार दूर जा गिरे।

आरोपी चालक फरार

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो और लूना को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। वाहन बैरिया चौक क्षेत्र का बताया जा रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गांव में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतकों में इब्राहिज और फरोज एक ही परिवार (गोतिया) से थे, जबकि तोहिद उनका पड़ोसी था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मुआवजे का आश्वासन

घटना की जानकारी मिलते ही पारा लीगल वॉलंटियर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर हर संभव सहायता एवं मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930