Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रोमांस से सजी ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज, प्रेम, दर्द और उम्मीद की कहानी पर आधारित फिल्म

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

जुनैद खान और साई पल्लवी की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘एक दिन’ का नया ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म को लेकर लंबे समय से दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई थी। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए साई पल्लवी हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

पुराने दौर के प्यार की झलक

ट्रेलर में पुराने समय के मासूम और अधूरे प्रेम की झलक देखने को मिलती है। जुनैद खान एक संकोची युवक के किरदार में नजर आते हैं, जो मीरा नाम की युवती से बेइंतहा प्यार करता है, लेकिन अपने दिल की बात कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाता।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ट्रेलर में प्यार, सुकून और बिछड़ने के दर्द को बेहद भावनात्मक अंदाज में पेश किया गया है, जो दर्शकों को कहानी से जोड़ने में सफल नजर आता है।

भावनाओं से भरी कहानी

फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। ट्रेलर से साफ है कि ‘एक दिन’ सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि भावनाओं से भरा एक ऐसा सफर है, जिसमें रिश्तों की नाजुकता और समय की दूरी को खूबसूरती से दर्शाया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

साई पल्लवी और जुनैद खान की स्क्रीन केमिस्ट्री भी ट्रेलर में काफी प्रभावशाली दिखाई दे रही है।

1 मई को होगी रिलीज

यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर के सामने आने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह नई जोड़ी बड़े पर्दे पर दर्शकों के दिलों में कितनी जगह बना पाती है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31