बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: टाउन थाना प्रभारी अभिषेक रंजन के ठिकानों पर ईओयू का रेड, तीन जिलों में छापेमारी

Share

किशनगंज | 14 अप्रैल
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने Kishanganj के टाउन थाना प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई Patna और Saran समेत कई स्थानों पर जारी है।

सुबह-सुबह एक साथ दबिश

मंगलवार सुबह करीब 8 बजे चार वाहनों से पहुंची नौ सदस्यीय टीम ने किशनगंज स्थित आवास और चेंबर को घेरकर जांच शुरू की। टाउन थाना से महज 50 मीटर दूरी पर स्थित घर में सघन तलाशी ली जा रही है। टीम में एक महिला अधिकारी भी शामिल है।

ड्राइवर से पूछताछ, माफिया लिंक की जांच

कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी के ड्राइवर से भी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, अभिषेक कुमार रंजन की कथित तौर पर आपराधिक तत्वों से साठगांठ की भी जांच हो रही है।

पटना और सारण में भी रेड

ईओयू की दूसरी टीम ने पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के देवनगर कॉलोनी स्थित मकान पर छापेमारी की, जबकि तीसरी टीम ने सारण जिले के पैतृक गांव पैगा में दबिश दी। सभी स्थानों पर संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और अन्य कागजात खंगाले जा रहे हैं।

1.70 करोड़ से अधिक संपत्ति का आरोप

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी पर आय से 1 करोड़ 70 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इसी मामले में यह कार्रवाई की जा रही है।

विभागीय कार्रवाई की भी चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक स्तर पर उन्हें पद से हटाने की प्रक्रिया भी चल रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

गौरतलब है कि जिले में हाल के दिनों में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 31 मार्च को पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार के सरकारी आवास पर भी छापेमारी हुई थी। लगातार हो रही कार्रवाइयों से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

जांच एजेंसी द्वारा दस्तावेजों की गहन पड़ताल जारी है और छापेमारी के बाद बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31