मनोज तिवारी का दावा – बंगाल में बदलाव तय, इस बार बनेगी भाजपा सरकार

Share

कोलकाता। मशहूर गायक और भाजपा नेता मनोज तिवारी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से जनता का समर्थन और उत्साह भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रहा है, उससे सत्ता परिवर्तन के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं।

उन्होंने पश्चिम बंगाल के बेलगछिया, नैहाटी, नोआपाड़ा और उत्तर हावड़ा में सोमवार शाम तक चार चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।

पत्रकारों से बातचीत में तिवारी ने कहा कि राज्य में बदलाव की आवश्यकता है और जनता अब इसके लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस अब मुद्दों के बजाय अफवाहों की राजनीति कर रही है। उनके अनुसार, जब किसी दल के पास ठोस मुद्दे नहीं होते, तो वह भ्रम फैलाने का सहारा लेता है।

मिथिला क्षेत्र का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि खान-पान और पहनावे की स्वतंत्रता हर व्यक्ति का अधिकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा का “सबका साथ, सबका विकास” का सिद्धांत इसी सोच को प्रतिबिंबित करता है और पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।

तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अब अफवाहों से गुमराह नहीं होगी और विकास की राजनीति को चुनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में राज्य की जनता भाजपा को सत्ता में लाकर एक नई दिशा देगी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने राज्य की गरिमा को नुकसान पहुंचाया है, जिसे सुधारना आवश्यक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए तिवारी ने कहा कि उनकी नीतियों के कारण देश में हर क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे जैसे हाईवे और पुलों का निर्माण, गरीबों के लिए योजनाएं और सुरक्षा व्यवस्था में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

इसके साथ ही उन्होंने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विधानसभाओं, संसद और नगर निकायों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए और आने वाले समय में यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन इस कानून के समर्थन में है और कौन नहीं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031