धनबाद रेल मंडल फिर बना देश का नंबर 1 कमाऊ मंडल, माल ढुलाई में भी अव्वल

Share

194.73 मिलियन टन कोयला ढुलाई का रिकॉर्ड, 23,773 करोड़ से अधिक की कमाई

धनबाद: धनबाद रेल मंडल ने एक बार फिर देश में अपनी बादशाहत कायम रखते हुए माल ढुलाई और कमाई दोनों में पहला स्थान हासिल किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान मंडल ने 194.73 मिलियन टन कोयले की ढुलाई कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने मंडल की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिलासपुर रेल मंडल 194.05 मिलियन टन के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

कमाई के मामले में भी धनबाद रेल मंडल देश में शीर्ष पर रहा। इस दौरान मंडल ने 23,773.24 करोड़ रुपये की आय अर्जित की, जबकि बिलासपुर मंडल 23,645.34 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

यात्री सेवाओं में भी मंडल का प्रदर्शन बेहतर रहा। इस वर्ष 279.25 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया, जिससे 529.88 करोड़ रुपये की आय हुई। यह पिछले वर्ष की तुलना में 7.88 करोड़ रुपये अधिक है।

वहीं, बिना टिकट यात्रा और बिना बुक सामान के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में 364.19 हजार मामलों का पता लगाया गया और 21.97 करोड़ रुपये की वसूली की गई।

डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने कहा कि धनबाद रेल मंडल माल ढुलाई, यात्री सुविधाओं, संरक्षा और आधारभूत ढांचे के विकास में लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्ध है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31