Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

समीर गोलीकांड का मुख्य आरोपी फैज खान रिम्स रेफर, हालत गंभीर

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी थी गोली, ज्यादा खून बहने से बिगड़ी स्थिति


पलामू, 04 अप्रैल:
समीर खलीफा उर्फ गुड्डू हत्याकांड के मुख्य आरोपी फैज खान को गंभीर हालत में रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया है। इससे पहले उसका इलाज एमएमसीएच में चल रहा था, लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे रांची भेजने का निर्णय लिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात मेदिनीनगर के निजी बस स्टैंड के पास शताब्दी मार्केट में फैज खान ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर समीर उर्फ गुड्डू खलीफा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद वह बिहार भागने की फिराक में था।

मुठभेड़ में लगी थी गोली
पुलिस के सर्च अभियान के दौरान शुक्रवार को पांकी थाना क्षेत्र के टइया में फैज खान की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान उसके पैर में दो गोली लगी। मौके से उसके एक साथी आदर्श कुमार उर्फ धोनी को भी गिरफ्तार किया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घायल फैज खान को पहले एमएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां कुछ घंटे इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देर रात उसे रिम्स रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों ने बताई गंभीर स्थिति

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

डॉक्टरों के मुताबिक, गोली लगने से फैज खान के पैर की नस फट गई थी और अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी हालत नाजुक हो गई। इसी वजह से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया।

पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
फैज खान मेदिनीनगर के मुस्लिम नगर स्थित तेलीपट्टी का रहने वाला है। वह पहले भी झामुमो नेता लड्डू रंगरेज हत्याकांड में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मुठभेड़ में हुई फायरिंग
मुठभेड़ के दौरान फैज खान 7.65 एमएम का ‘स्पेशली मेड इन इटली’ पिस्टल, जबकि उसका साथी आदर्श कुमार ‘मेड इन यूएसए’ 9 एमएम पिस्टल का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस की ओर से कुल 9 राउंड, जबकि अपराधियों की ओर से 2 राउंड फायरिंग की गई।

मामले की पुष्टि मेदिनीनगर सदर डीएसपी राजीव रंजन ने की है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031