धनबाद: ड्यूटी से गायब थे पुलिस अधिकारी, एसएसपी की छापेमारी में खुली पोल

Share

DESK : धनबाद जिले के पुलिस महकमे में अब लापरवाही की कोई जगह नहीं बची है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने शुक्रवार को बरोरा थाना का औचक निरीक्षण किया, जहां ड्यूटी से नदारद पाए गए दो पुलिस अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों में सब-इंस्पेक्टर टी. के. दास और एएसआई अनुज टोपो शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान दोनों की गैरहाजिरी पर एसएसपी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और अनुशासनहीनता को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने का संकेत दिया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, दस्तावेजों की संधारण व्यवस्था, रिकॉर्ड सिस्टम, शिकायत निबटान प्रक्रिया और आम जनता के साथ व्यवहार की गुणवत्ता की भी बारीकी से जांच की। थाना प्रभारी साधन कुमार ने भी कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कदम विभागीय अनुशासन को बनाए रखने और पुलिसिंग को और अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में एक अहम पहल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसएसपी ने निर्देश दिया है कि थानों में आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए और प्रत्येक अधिकारी को ड्यूटी के प्रति पूरी तरह से सजग रहना होगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930