मोतिहारी जहरीली शराब कांड में मौत का आंकड़ा बढ़कर 6, कई की हालत गंभीर

Share

पूर्वी चंपारण। पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया और रघुनाथपुर थाना क्षेत्रों में कथित जहरीली शराब कांड ने भयावह रूप ले लिया है। अब तक इस घटना में 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग बीमार हैं। कई पीड़ितों की आंखों की रोशनी भी चली गई है, जिससे स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।

मृतकों की पहचान, गांवों में पसरा मातम
मृतकों में जयसिंहपुर पुलवाघाट के चंदू प्रसाद, परसौना के प्रमोद यादव, परीक्षण मांझी, बालगंगा के संपत साह, हरदिया के हरी भगत और लालकिशोर राय शामिल हैं। लगातार हो रही मौतों से बालगंगा, लक्ष्मीपुर, गदरिया परसौना और हरदिया गांवों में मातम पसरा हुआ है।

एक दर्जन से अधिक बीमार, कई की हालत नाजुक
बीमारों में विनोद साह, राहुल पासवान, लोहा ठाकुर और लड्डू साह समेत कई लोग शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने कुछ मरीजों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया है।

शराब पीने के बाद बिगड़ी हालत
बताया जा रहा है कि बुधवार शाम परसौना और बालगंगा में शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद एक-एक कर मौतें होने लगीं।

प्रशासन की कार्रवाई तेज, थानाध्यक्ष निलंबित
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने तुरकौलिया थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी को निलंबित कर दिया है। वहीं चौकीदार भरत यादव को गिरफ्तार किया गया है।

मुख्य आरोपी समेत 8 गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश जारी
पुलिस ने मुख्य शराब कारोबारी नागा राय समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। सप्लाई चेन की जांच के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। इस मामले में अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज की गई है।

700 लीटर स्प्रिट बरामद, मेथनॉल की पुष्टि
छापेमारी के दौरान पीपराकोठी से 700 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया, जिसकी जांच में मेथनॉल की पुष्टि हुई है। माना जा रहा है कि यह बड़ी मात्रा में सप्लाई होने पर और भी जानलेवा साबित हो सकता था।

गांवों में मेडिकल कैंप, लगातार निगरानी
प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाकर इलाज शुरू कर दिया है। हरकिशोर राय ने बताया कि सभी बीमारों का समुचित इलाज कराया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार गांवों में गश्त कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031