चेन्नई में प्रधानमंत्री मोदी ने संगीतकार रमेश विनायकम से की मुलाकात

Share

नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के चेन्नई में चुनाव प्रचार के दौरान प्रसिद्ध संगीतकार रमेश विनायकम और उनके परिवार से मुलाकात की।

भारतीय संगीत के प्रचार-प्रसार की सराहना
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि रमेश विनायकम ने अपना जीवन भारतीय संगीत को लोकप्रिय बनाने के लिए समर्पित कर दिया है।

‘गमक बॉक्स नोटेशन सिस्टम’ की दिखाई झलक
प्रधानमंत्री ने बताया कि रमेश विनायकम ने उन्हें अपने अभिनव ‘गमक बॉक्स नोटेशन सिस्टम’ के बारे में जानकारी दी, जो भारतीय शास्त्रीय संगीत को नोट करने का एक अनूठा और आधुनिक तरीका है।

कर्नाटक और वेस्टर्न संगीत में महारत
रमेश विनायकम ने कर्नाटक और पश्चिमी शास्त्रीय संगीत दोनों में प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने कई तमिल फिल्मों में संगीत निर्देशन और गायन किया है।

फिल्म ‘फाइव स्टार’ का गीत रहा लोकप्रिय
उनके द्वारा संगीतबद्ध फिल्म फाइव स्टार का गीत “थिरु थिरुदा” काफी लोकप्रिय रहा है। रमेश विनायकम को खास तौर पर उनके नवाचार और भारतीय संगीत को वैश्विक मंच तक पहुंचाने के प्रयासों के लिए जाना जाता है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031