Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जमशेदपुर में पारंपरिक अंदाज में हुआ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का स्वागत, नगाड़ा-मांदर से गूंजा माहौल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक के जमशेदपुर आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से भव्य स्वागत किया गया। जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पुष्पगुच्छ और पुस्तक भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। स्वागत समारोह में स्थानीय लोक कलाकारों ने पारंपरिक शैली में प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग से सराबोर कर दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कार्यक्रम के दौरान न्यायमूर्ति सोनक ने कलाकारों से आत्मीय संवाद किया और झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति के प्रति अपनी रुचि व्यक्त की। उन्होंने स्वयं पारंपरिक वाद्ययंत्र नगाड़ा और मांदर बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया, जिससे वहां उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे, वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे, पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार शिवशीष, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग सहित जिला प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031