Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

झरिया में अवैध लॉटरी सिंडिकेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

धनबाद : झरिया में अवैध लॉटरी के धंधे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। धनबाद एसएसपी के निर्देश पर झरिया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर लॉटरी कारोबार में संलिप्त छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें अनिल वर्मा, निरंजन सिंह, बिरजू साव, सूरज रजक, तपेश सेन और सुनील वर्मा शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में लॉटरी टिकट और ₹24,500 नकद बरामद किए हैं। शनिवार को सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

एसडीपीओ ने कहा कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई और पुलिस अब इस अवैध लॉटरी नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। इसमें शामिल अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखंड में लॉटरी की खरीद-बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है, फिर भी झरिया में अनिल वर्मा, निक्की वर्मा, तनवीर, समीर और रंजन के सिंडिकेट के माध्यम से यह गैरकानूनी कारोबार लंबे समय से चल रहा था।

पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क के सभी सदस्यों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी और अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31