सीएम नीतीश ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा, धीमी प्रगति पर जताई नाराज़गी

Share

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज राजधानी में चल रहे महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मीठापुर-महली फोरलेन एलिवेटेड रोड और जीरोमाइल-मसौढ़ी (एसएच-1) सड़क परियोजना का स्थलीय जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री सबसे पहले मीठापुर फ्लाईओवर गोलंबर और परसा बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माणाधीन मीठापुर-महली एलिवेटेड पथ की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फोरलेन पथ के पूर्ण होने से पटना के न्यू बायपास और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने जीरोमाइल-मसौढ़ी (एसएच-1) सड़क परियोजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर गंभीर नाराजगी जताई और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सड़क के शीघ्र निर्माण से स्थानीय जनता को सीधा लाभ मिलेगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पाटलीपुत्र बस टर्मिनल का भी दौरा किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, सचिव श्री कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, बीएसआरडीसीएल के प्रबंध निदेशक श्री शीर्षत कपिल अशोक, बुडको के एमडी श्री अनिमेष पराशर, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अवकाश कुमार सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930