Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राजद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मंगनी लाल मंडल ने किया नामांकन, तेजस्वी यादव ने बताया ‘अनुभवी समाजवादी नेता’

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता मंगनी लाल मंडल ने पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें बहुत अनुभवी नेता बताते हुए कहा कि मंडल ने राज्यसभा, लोकसभा और बिहार सरकार में मंत्री के रूप में जनता की आवाज को मजबूती से उठाया है।

तेजस्वी यादव ने कहा मंगनी लाल मंडल समाजवादी विचारधारा के पक्के समर्थक हैं। उन्होंने हमारे पिता और राजद के संस्थापक लालू प्रसाद यादव के साथ वर्षों तक काम किया है। समाजवादी राजनीति को आगे बढ़ाने में उनका अहम योगदान रहा है। पूरी पार्टी को आज गर्व है कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

राजद नेता ने आगे कहा कि पार्टी हमेशा गरीबों और वंचितों की आवाज बनकर खड़ी रही है। इस बार हम सब मिलकर बिहार को आगे बढ़ाएंगे और एक नया बिहार बनाएंगे। जनता बदलाव चाहती है क्योंकि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। रिटायर्ड अधिकारियों के सहारे बिहार अब नहीं चल सकता, तेजस्वी ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031