राष्ट्रपति आज बिहार दौरे पर, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

Share

पटना, 31 मार्च । भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं। इस दौरान वे नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

राजगीर में होगा भव्य समारोह

राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में मेधावी विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगी।

31 देशों के छात्र होंगे शामिल

समारोह में 31 देशों से आए कुल 617 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे, जिससे यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खास महत्व रखता है।

प्राचीन विरासत से जुड़ाव

बिहार दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नालंदा के ऐतिहासिक खंडहरों को भी देखेंगी। ये वो खंडहर हैं जो ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। अपने भ्रमण के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नालंदा के प्राचीन विश्वविद्यालय के अवशेषों का भी अवलोकन करेंगी।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। नालंदा के अलावा गया, पटना, जहानाबाद समेत आठ से अधिक जिलों से करीब 2500 पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है।

कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

समारोह में एस जयशंकर, राज्यपाल सैयद अता हसनैन और कुलपति प्रो. सचिन चतुर्वेदी सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। नालंदा विश्वविद्यालय का यह दीक्षांत समारोह न केवल शिक्षा का उत्सव है, बल्कि भारत की ऐतिहासिक धरोहर और वैश्विक कूटनीतिक संबंधों को भी दर्शाने वाला महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31