Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची दौरे पर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, उलिहातू में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि, IIM दीक्षांत समारोह में लेंगे हिस्सा

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। सी. पी. राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची पहुंचे। उनका विमान बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर उतरा, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर संतोष कुमार गंगवार, संजय सेठ, सुदिव्य कुमार सोनू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पहला झारखंड दौरा

उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह सी. पी. राधाकृष्णन का झारखंड का पहला दौरा है। हवाई अड्डे पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

उलिहातू में करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित

रांची पहुंचने के बाद उपराष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से उलिहातू गांव के लिए रवाना हुए। यह गांव महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का जन्मस्थान है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वहां वे बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे और उनके परिजनों से मुलाकात भी करेंगे।

आईआईएम रांची के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

इसके बाद उपराष्ट्रपति रांची लौटकर भारतीय प्रबंधन संस्थान रांची के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस समारोह में सात मेधावी छात्रों को पदक और उपाधियां प्रदान की जाएंगी, जबकि कुल 558 छात्रों को डिग्रियां दी जाएंगी।

कार्यक्रम में धर्मेंद्र प्रधान, हरिवंश नारायण सिंह और हेमंत सोरेन सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी।

उल्लेखनीय है सी. पी. राधाकृष्णन इससे पहले झारखंड के राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930