Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रामनवमी में राममय हुई रांची, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर, भव्य शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची, 27 मार्च ।
रामनवमी के पावन अवसर पर राजधानी रांची पूरी तरह राममय हो उठी। शुक्रवार को शहर में भक्ति, उत्साह और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर का हर कोना भगवान श्रीराम की आस्था में रंगा नजर आया और “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।

सड़कों पर निकले भव्य जुलूस, अखाड़ों की आकर्षक प्रस्तुतियां और पारंपरिक वेशभूषा में सजे रामभक्तों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। आम से लेकर खास तक, हर कोई इस पर्व को अपने-अपने अंदाज में मना रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वीआईपी चेहरे भी दिखे रामभक्ति में रंगे

रामनवमी जुलूस में कई प्रमुख हस्तियां भी आम लोगों के बीच शामिल हुईं। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ अल्बर्ट एक्का चौक के समीप जुलूस में शामिल हुए। उन्होंने हाथों में तलवार लेकर पारंपरिक अंदाज में तलवारबाजी की और जय श्रीराम के नारों के साथ रामभक्तों का उत्साह बढ़ाया।

इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी जुलूस में शामिल हुए और अखाड़े के बीच लाठी भांजते नजर आए। उनका यह अंदाज श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। उन्होंने भी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए एकता और संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

शहर के हर कोने में निकले जुलूस

पिस्का मोड़, रातू रोड चौक, हरमू रोड, अरगोड़ा चौक, मेन रोड, कोकर, लालपुर, मोरहाबादी, बूटी मोड़ और धुर्वा सहित शहर के विभिन्न इलाकों से निकले जुलूसों ने भक्ति का अद्भुत माहौल बनाया। हजारों श्रद्धालु इन जुलूसों में शामिल हुए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पारंपरिक भगवा वेशभूषा में सजे रामभक्तों के हाथों में तलवार, भाला और अन्य पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र नजर आए। महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जो नाचते-गाते और जय श्रीराम के नारों के साथ वातावरण को जीवंत बना रही थीं।

स्वागत शिविरों में श्रद्धालुओं का सम्मान

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगाए गए सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भगवा पगड़ी, फूल-मालाएं और पुष्प वर्षा के साथ जुलूस का अभिनंदन किया गया।

अल्बर्ट एक्का चौक पर दर्जनों स्वागत शिविर लगाए गए, जहां महावीर मंडल, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

जुलूस के दौरान लखनऊ से आए कलाकारों ने शिव तांडव की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। डीजे की धुन और पारंपरिक प्रदर्शन ने पूरे माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।

बारिश के बावजूद कम नहीं हुआ उत्साह

जुलूस के दौरान मौसम ने भी करवट ली और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। हालांकि, बारिश भी रामभक्तों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। लोग झंडों के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एसपी राकेश रंजन ने बताया कि रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहा है और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

रामनवमी शोभायात्रा का समापन निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर में हुआ, जहां हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भक्ति, अनुशासन और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031