सीएम नीतीश कुमार ने रामनवमी पर दी बधाई, शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील

Share

पटना, 27 मार्च: नीतीश कुमार ने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन मानव प्रेम, सद्भाव, सहनशीलता, त्याग और मर्यादा का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में असीम भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस पावन पर्व को प्रेम, भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना भी की।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930