चाईबासा में नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने किया वार्डों का निरीक्षण

Share

पश्चिमी सिंहभूम। सरहुल, ईद और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण से पूर्व सदर थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, नगर परिषद के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

बैठक में एसडीएम, एसडीपीओ, सीओ, नगर परिषद की कार्यपालक अधिकारी, थाना के अधिकारी तथा नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके बाद निरीक्षण की शुरुआत गाड़ी खाना चौक से की गई। निरीक्षण दल ने मेरी टोला, बरकंदाज टोली, पुलहातु, हिंद चौक, कुमार टोली, साहिल चौक, कसाई मोहल्ला और उर्दू लाइब्रेरी क्षेत्र का दौरा किया।

निरीक्षण में नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश के साथ सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, सदर एसडीपीओ बहामन टूटी, नगर पालिका प्रशासक संतोषी मुर्मू, सदर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार, सदर थाना के सब इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार, वार्ड पार्षद चंदू करवा, डोमा मिंज, आलोक झा, महावीर मंडल के अध्यक्ष विशाल साहू सहित मंडल के सदस्य एवं प्रशासनिक टीम मौजूद रही।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने सिटी मैनेजर और कार्यपालक अधिकारी को निर्देश दिया कि सरहुल, ईद और रामनवमी के रूट के सभी सड़कों एवं नालियों की सफाई दो दिनों के भीतर सुनिश्चित की जाए। साथ ही, मुख्य मार्गों पर घरों के बाहर रखे गए बिल्डिंग मटेरियल जैसे गिट्टी और बालू को तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया।

वहीं एसडीएम ने कार्यपालक अधिकारी को निर्देश दिया कि जिन लोगों ने नालियों के ऊपर सीढ़ियां बनाकर या सड़क को अवरुद्ध किया है, उन्हें चिन्हित कर नोटिस जारी किया जाए और आवश्यकता पड़ने पर अतिक्रमण हटाया जाए।

कार्यपालक अधिकारी ने भी आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन मार्गों से सरहुल और रामनवमी का जुलूस निकलता है, वहां रखे गए निर्माण सामग्री को तुरंत हटाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय तक सामान नहीं हटाने पर उसे जब्त कर लिया जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930