Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ईद, सरहुल और रामनवमी से पहले उच्च स्तरीय बैठक, हेमन्त सोरेन ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ईद, सरहुल और रामनवमी के मद्देनजर राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर गुरूवार को उच्च स्तरीय बैठक की।

सोरेने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक से आगामी पर्व- त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा, साफ-सफाई और बिजली-पानी की आपूर्ति समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा करने के क्रम में कई अहम निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से सभी पर्व -त्यौहार संपन्न हों। त्यौहार के नाम पर अशांति, हिंसा और उप्रदव नहीं हों। ऐसे में पुलिस- प्रशासन 24 घंटे अलर्ट मोड में रहे। विधि व्यवस्था के संधारण में खलल डालने वालों पर त्वरित एक्शन होना चाहिये।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस बलों की पर्याप्त तैनाती होनी चाहिए, इनफॉर्मर्स भी रखें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ईद, सरहुल और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के साथ हनुमान जयंती और महावीर जयंती समेत कुछ और पर्व भी मनाने की परंपरा चलती आ रही है। ऐसे में इन सभी पर्व- त्यौहारों के संपन्न होने तक सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिये । पर्याप्त संख्या में पुलिस वालों की तैनाती रहे। सुरक्षा में तैनात सभी जवान हर वक्त सतर्क रहें। इनफॉर्मर्स को भी जोडें ताकि कोई भी एक्टिविटी की जानकारी तुरंत प्रशासन के पास पहुंच सके।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

संवेदनशील इलाकों और धार्मिक स्थलों के आसपास कड़ी सुरक्षा हो

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों से कहा कि चिन्हित किए गए संवेदनशील इलाकों तथा धार्मिक स्थलों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। यहां किसी भी सूरत में किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि नहीं होनी चाहिए, जिससे शांति भंग होने की आशंका बने। उन्होंने जिलों को निर्देश दिया कि वे सभी समुदाय के लोगों का सहयोग जरूर लें।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भीड़ भाड़ वाले इलाके और जुलूस मार्ग की विशेष निगरानी हो

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों से कहा कि पर्व – त्यौहार के मौके पर निकलने वाली शोभा यात्रा को लेकर जुलूस रूट तथा भीड़ भाड़ वाले इलाकों की विशेष निगरानी होनी चाहिए। इसके लिए जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन कर सुरक्षा से संबंधित सारी तैयारियां पूरी कर ली जानी चाहिए। पुलिस बलों की तैनाती के साथ सुरक्षा से संबंधित तमाम उपकरणों की भी उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए।

जुलूस के दौरान की तमाम एक्टिविटीज का डॉक्यूमेंटेशन तैयार करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के मौके पर निकाली जाने वाली शोभा यात्रा और जुलूस के दौरान की तमाम एक्टिविटीज का पूरा डॉक्यूमेंटेशन तैयार करें। इससे आगे आने वाले त्योहारों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित रणनीति तैयार करने में काफी सहूलियत होगी।

सोशल मीडिया और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखें

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग पर्व – त्योहारों के मौकों पर अशांति और उपद्रव करने की जुगात में रहते हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें । इसके साथ सोशल मीडिया की भी लगातार निगरानी होनी चाहिए। सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित एक्शन लें।

महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व- त्योहारों की शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चों की भागीदारी भी होती है। ऐसे में उनकी सुविधा तथा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी वजह से कोई अप्रिय घटना हो जाय तो उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए सारी तैयारियां होनी चाहिए।

जुलूस मार्ग में सेफ जोन बनाएं, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी व्यवस्था हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलूस मार्ग में जगह-जगह सेफ जोन बनाकर रखें। यहां आपातकालीन स्थिति से निपटाने की भी पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि, कोई घटना अथवा दुर्घटना होती है तो लोगों को ऐसे सेफ जोन में सुरक्षित लाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने जिलों से विधि -व्यवस्था को लेकर की जा रही तैयारियों की ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान विधि -व्यवस्था संधारण के सिलसिले में की जा रही तैयारियों की जानकारी जिलों से ली। मुख्यमंत्री ने जिलों से कहा कि अगर किसी प्रकार की समस्या आती है तो उसका समाधान तुरंत निकालें। इसमें सभी समुदायों का सहयोग प्राप्त करें। त्योहारों के नाम पर किसी को अशांति पैदा करने की इजाजत नहीं होगी। सभी जिला प्रशासन अलर्ट मोड में रहे ताकि सभी त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, डीजीपी तदाशा मिश्रा, एडीजी (ऑपरेशन) टी कंडास्वामी, आईजी (स्पेशल ब्रांच) प्रभात कुमार, आईजी (ऑपरेशन) माइकल राज और आईजी (प्रोविजन) मयूर पटेल मौजूद थे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930